एत्मादपुर: खरबूजे लेकर जा रही घोड़ा गाड़ी में पीली पोखर के समीप मैक्स पिकप गाड़ी ने मारी टक्कर, घोड़ा गाड़ी चालक हुआ गंभीर घायल।
Etmadpur, Agra | Jun 7, 2024 खंदौली क्षेत्र के पीली पोखर के पास घोड़ा गाड़ी पर खरबूजे बेचने जा रहे लेखराज पुत्र बेनीराम को एक मैक्स पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से घोड़ा गाड़ी चालक बुरी तरह घायल हो गया। उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घोड़ा गाड़ी चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मैक्स पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।