एत्मादपुर: थाना खंदौली क्षेत्र के उजरई कट के समीप से हत्या की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Etmadpur, Agra | Jun 6, 2024 खंदौली क्षेत्र के उजरई कट के पास से पुलिस ने हत्या की घटना में संयुक्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम पोइया में कुछ दिन पूर्व रामकेश का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने गांव के ही बंटी राजू उर्फ राजकुमार,ओमवीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी राज उर्फ राजकुमार और ओमवीर सिंह को गिरफ्तार किया है