एत्मादपुर: कस्बा खंदौली स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप श्याम हार्डवेयर की दुकान में लगी भी भीषण आग,भारी मात्रा में सामान जलकर खाक।
Etmadpur, Agra | Jun 6, 2024 कस्बा खंदौली स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के पास हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान भारी मात्रा में जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।