एत्मादपुर: नगला केहरी के समीप दो बाईकों में हुई आपस में भिड़ंत,बाइक सवार 02 लोग हुए घायल।
Etmadpur, Agra | Jun 5, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के एत्मादपुर खंदौली रोड स्थित नगला केहरी के पास दो बाईकों में आपस में भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत के कारण बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार घायल दोनों युवको को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।