एत्मादपुर: थाना एत्मादौला क्षेत्र के कटरा वज़ीर खां में ट्रांसफाॅर्मर में लगी भीषणआग,आग लगने से आसपास के लोगों में मची अफरा -तफरी।
Etmadpur, Agra | Jun 7, 2024 थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में गर्मी के चलते एक ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी उठती रहीं। आग से आसपास के लोग दहशत में आ गए। धू-धू कर पूरा ट्रांसफार्मर जल गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। जब तक आग बुझाई गई ट्रांसफार्मर पूरी तरह से फूंक गया था। ट्रांसफॉर्मर जलने से पूरे क्षेत्र की बिजली कट गई है। गर्मी में लोग बेहाल हैं।