कनाट प्लेस: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एमसीडी द्वारा होम्योपैथी डिस्पेंसरी शुरू, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दी बधाई
दिल्ली नगर निगम के आयुष विभाग द्वारा रविवार को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में होम्योपैथी डिस्पेंसरी की शुरुआत की गई. इस मौके पर दक्षिणी दिल्ली सांसद, रामवीर सिंह बिधूड़ी, आयुष विभाग के निदेशक बीपी भारद्वाज व वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद राजपाल सिंह ने की. सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने स्थानीय लोगों को डिस्पेंसरी के उद्घाटन पर बधाई दी