भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी में शुक्रवार की लगभग 3: 45 बजे इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतका की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के नानन्द गांव निवासी योगेंद्र पाल की 25 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है। युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए हं