पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के DM व SP ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
जिले में शांतिपूर्ण एवं उल्लास- पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है।गुरुवार को संध्या करीब 5 बजे जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से पूर्णिया शहरी क्षेत्र में रावण दहन स्थल मरंगा,दुर्गा पूजा पंडाल स्थल रजनी चौक, मूर्ति विसर्जन स्थल सौरा नदी सिटी घाट एवं काली मंदिर घाट आदि स्थलों का जायजा लिया।