पूर्णिया पूर्व: भोगा में बाइक चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार घायल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिक्रमपुर पंचायत के भोगा गांव के समीप गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दिया।घटना में साइकिल सवार घायल हो गया।जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया।वहीं साइकिल सवार ने बताया कि हम साइकिल से अपना खेत जा रहे थे,उसी बीच बाइक सवार ने मुझे टक्कर मार दिया।