पूर्णिया पूर्व: चर्चित IPS शिवदीप लांडे का हुआ तबादला, राकेश राठी को पूर्णिया का नया आईजी बनाया गया
IPS शिवदीप लांडे का तबादला कर दिया गया है। इनके साथ एक और IPS का तबादला हुआ है। बिहार सरकार ने IPS अधिकारी शिवदीप लांडे को ट्रेनिंग आईजी बनाया है। वह पूर्णिया के आईजी के पद पर तैनात है। राकेश राठी को पूर्णिया का आईजी बनाया गया है। गृह विभाग ने इसकी सूचना लेटर जारी कर दिया है।