पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में नदियों के जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, प्रभावित क्षेत्रों का विधायक ने किया दौरा
पूर्णिया के अमौर प्रखंड में कनकई, महानंदा, परमान आदि नदियों का पानी सेकडो घरों में प्रवेश कर जाने के कारण बाढ़ और कटाव की स्थिति बनी हुई है। Aimim प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरूल ईमान ने मोटर बोट के सहारे बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों का दौरा किया है। निरीक्षण के दौरान विधायक अख्तरूल ईमान ने कहा कि कई जगहों पर टापू जैसे हालात है। लोगो के साथ अन्याय हो रहा है।