बांका: भलजोर चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग की टीम ने एक बोतल शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Dec 30, 2024 भलजोर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह करीब 9 बजे एक युवक को एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि भलजोर चेक पोस्ट पर अभियान चलाकर माघुरी गांव निवासी आकाश कुमार को एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।