बांका: चकजवाय गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की हुई मौत, अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | Dec 30, 2024 सोमवार की सुबह 7 बजे भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित चकजवाय के पास अनियंत्रित होकर सीमेंट लोडेड ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी राजेन्द्र दास के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।