बांका: सोमवती अमावस्या पर भयहरणनाथ मंदिर के पास महिलाओं ने की पीपल वृक्ष की परिक्रमा
Banka, Banka | Dec 30, 2024 सोमवती अमावस्या को लेकर सुहागिन महिलाओं ने भयहरणनाथ मंदिर के समीप सोमवार की सुबह 8 बजे पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना की। पुजारी शंकर झा ने कहा कि सोमवार और अमावस्या दोनों तिथि एक साथ होने पर सोमवती अमावस्या माना जाता है। इसको लेकर महिलाओं की टोली पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची। महिलाएं पूजा के क्रम कच्चा धागा लेकर 108 बार वृक्ष की परिक्रमा एवं रक्षा सूत्र बांधा।