बांका: छोटी भरतशिला गांव में घरेलू विवाद को लेकर युवक ने अपनी ही पत्नी के साथ की मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Dec 29, 2024 छोटी भरतशिला गांव में घरेलू विवाद में युवक राजेश दास ने अपने ही पत्नी संगीता देवी को गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जब उसकी सास किरण देवी बचाने आई तो उसके पुत्र ने उसके साथ भी मारपीट किया। घटना के बाद पीड़िता संगीता देवी रविवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे थाना पहुंचकर अपने ही पति राजेश दास के विरुद्ध शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।