बांका: कसबा गांव में दबंगों ने ढाई बीघा जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर की गई मारपीट; मामला पहुंचा थाने
Banka, Banka | Dec 29, 2024 कसबा गांव में दबंगों ने ढाई बीघा जमीन पर कब्जा जमा लिया। जमीन के मालकिन बीवी तैमून और उसके पुत्र कलीम ने विरोध किया तो दबंगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने पुत्र के साथ रविवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर गांव के ही युवक के विरुद्ध शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।