इचाक: ईचाक के पुरनपनीया गांव में सड़क निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार ईचाक प्रखंड के पुरनपनीया गांव तक पथ निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस दिशा में पथ निर्माण विभाग द्वारा स्थल का मुआयना कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।