चित्तौड़गढ़: हरपुरा में जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, अस्पताल लाते समय रास्ते में थम गई सांस
पारसोली थाना अंतर्गत हरपुरा गांव में जहरीले जंतु के काटने से एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा. भाई नारायण भील ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय श्यामलाल पुत्र भैरूलाल भील सोमवार शाम फसल की देखरेख क़े लिए खेत पर गया था. वहां किसी जहरीले जंतु क़े काटने से उसका जी घबराने लगा. घर पहुंचने पर तबियत और बिगड़ गई.