करनैलगंज: कटरा बाजार के तीन स्कूलों में BSA के निरीक्षण के दौरान छात्र मौजूद, शिक्षक गायब पाए गए
कटरा बाजार क्षेत्र में BSA अतुल कुमार तिवारी ने गुरुवार 8 बजे स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय तिलका, पूरे महोलिया और धोबहाराय में छात्र तो पहुंचे थे, लेकिन स्कूल में ताले लटके मिले। BSA अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और शिक्षकों की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।