करनैलगंज: परसपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया
गुरुवार को परसपुर पुलिस ने एक अवैध देशी तमंचे के साथ एक व्यक्ति को भटपुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया है। 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति व्यवस्था हेतु SI अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे। तभी भटपुरवा मोड़ के पास से अभियुक्त भानु प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सिंह के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर बरामद कर विधिक कार्यवाई की गई है।