करनैलगंज: आर्य नगर पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की हुई टक्कर, तीन लोग घायल
आर्यनगर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार 4 बजे एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे मे 3 लोग घायल हो गए। घायलो मे बहराइच पुलिस कार्यालय से गोरखपुर ट्रेनिंग के लिए जा रहे इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह व बाइक सवार अकबर अली और अनीश घायल हुए है। आर्यनगर चौकी प्रभारी अवनीश शुक्ला ने बताया घायलो को स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है और वाहनो को कब्जे मे लिया गया।