करनैलगंज: करनैलगंज के बालकराम पुरवा स्थित ज्वेलर्स की दुकान से करीब ₹9 लाख की ज्वैलरी व नगदी की चोरी
बालकराम पुरवा स्थित महेश ज्वैलर्स की दुकान को चोरो ने निशाना बनाया। 21 जुलाई की रात 11:50 बजे नकाबपोश 2 चोर छत का जाल तोड़कर दुकान मे दाखिल हुए और ताला तोड़कर करीब सवा ₹8 लाख के सोने चांदी के ज्वैलरी व मरम्मत के लिए रखा करीब 50 हजार की ज्वैलरी व ₹20 हजार नकदी समेट कर फरार हो गए। जिसका CCTV फुटेज मंगलवार 12 बजे वायरल हुआ है। वहीं घटना की जांच पुलिस कर रही है।