करनैलगंज: बीते 24 घंटे में घाघरा नदी का जलस्तर 9 सेंटीमीटर बढ़ा
घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर है। बीते 24 घंटे में जलस्तर 9 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है। रविवार सुबह 8 बजे घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 97 सेमी नीचे बह रही है, जबकि शनिवार को यह स्तर 1.06 मीटर नीचे था। घाघरा नदी के जलस्तर में इजाफा नेपाल से लगातार छोड़े जा रहे पानी और गिरजा, शारदा व सरयू बैराज क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण हो रहा है।