भावना जरयाल के गानों पर थिरका तेलका
तेलका। तेलका छिंज मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या हिमाचल की प्रसिद्ध गायिका भावना जरयाल के नाम रही। भावना जरयाल ने ‘दिल दीवाना’ और ‘रश्के कमर’ सहित अपने कई सुपरहिट गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
उनकी शानदार गायकी पर पंडाल में मौजूद दर्शक जमकर झूमे और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। भावना की प्रस्तुति ने पहली सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।