पुलिस थाना जेएनवीसी ने घरों और दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 7 नकबजनों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गिरोह शहर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय था और अब तक 15 से अधिक चोरी की घटनाएं कर चुका था। आरोपी रात के समय सूने मकानों और बंद दुकानों को निशाना बनाते थे। बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य और सी