चौसा: चौसा नगर पंचायत की बैठक में पानी और सड़कों के लिए करोड़ों की योजनाएं मंजूर
Chausa, Buxar | Jul 29, 2026 गर्मी में पानी की किल्लत और टूटी सड़कों से जूझ रहे चौसा नगरवासियों के लिए नगर पंचायत बोर्ड बैठक में बड़ी राहत के फैसले हुए। अध्यक्ष किरण देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनसमस्याओं को प्राथमिकता दी गई। बैठक का सबसे अहम निर्णय पेयजल को लेकर हुआ। सालों से जर्जर नल-जल योजना को सुधारने के लिए नया रोडमैप तैयार करने का प्रस्ताव पास हुआ।