चरखारी: चरखारी ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्यों को पंचायत में योगदान का प्रशिक्षण दिया गया
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत मंगलवार 11 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण में ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र में मनरेगा जिला पंचायत,ब्लाक निधि के माध्यम से विकास कार्य का मनरेगा योजना में प्रस्ताव रखे।