चरखारी: प्रधानमंत्री आवास योजना फेज-2.0 के लिए नगर पालिका चरखारी द्वारा शुरू की गई आवेदनों की स्थलीय जांच
नगर पालिका ईओ ने सोमवार समय तकरीबन 1 बजे पत्रकारों को बताया कि प्रधानमन्त्री आवास योजना फेज–2.0 के लिए हुए आवेदनों की स्थलीय जांच नगर पालिका द्वारा शुरू की गयी है। जिसमें अधिशाषी अधिकारी अमरजीत द्वारा टीमों का गठन करते हुए डोर–टू–डोर सर्वे कराया जा रहा है और खुद भी मौके पर पहुंचकर टीम के कार्य का सत्यापन किया जा रहा है।