चरखारी: नगर पालिका परिषद चरखारी के तत्वाधान में 'स्वनिधि से समृद्धि' शिविर में आठ केंद्रीय योजनाओं की दी गई जानकारी
नगर पालिका परिषद चरखारी के तत्वाधान में ʺस्वनिधि से समृद्धिʺ तक शिविर का आयोजन सोमवार समय तकरीबन 2 बजे किया गया। जिसमें पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों की शत-प्रतिशत प्रोफाइलिंग के साथ पात्र लाभार्थियों से नगर पालिका ईओ अमरजीत ने संवाद करते हुए रोजगार की स्थिति’ डिजीटल लेन देन की प्रगति के साथ 8 केन्द्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।