चरखारी: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट करने पर थाना चरखारी पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा किया दर्ज
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ की जा रही मारपीट के मामले में थाना चरखारी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार समय तकरीबन 4 बजे आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरु कर दी है।ग्राम सूपा निवासी संतोष कुमार त्रिवेदी की पुत्री अपर्णा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह तीन मई 2022 को अनिल कुमार शुक्ला निवासी ग्राम पतवन था।