चरखारी: चरखारी के राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
जिला सामाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन नायक ने रविवार समय 3 बजे वार्ता कर बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चरखारी में अनुसूचित जाति/जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग,सामान्य वर्ग के छात्र जो महोबा जनपद के परिषदीय विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत रहे, ऐसे छात्र आनलाईन आवेदन 28 फरवरी से 15 मार्च तक सुबह 09 बजें से शाम चार बजें तक जमा करा दें।