लखीसराय। वट सावित्री पर्व को लेकर शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान स्थित क्यूल नदी किनारे लगे बरगद के पेड़ के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद सुशील कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की पूर्वाह्न 9:15 पर नगर परिषद कर्मियों द्वारा पूजा स्थल की विशेष सफाई कराई गई।