मुंगावली: मुंगावली में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम
मुंगावली में स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिपरई रोड स्थित स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में अशोकनगर, ईसागढ़, चंदेरी और मुंगावली ब्लॉक के करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।