खानपुर: खानपुर क्षेत्र के बांडी सड़क मेगा हाईवे पर एक महिला को बचाने के प्रयास में तीन मोटरसाइकिलों की हुई भिड़ंत
खानपुर क्षेत्र के बांडी सड़क मेगा हाईवे पर आज मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे के लगभग एक महिला को बचाने के चक्कर में तीन मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई जिसके चलते पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लडानिया गाँव निवासी सेंटर मीणा ने टोल प्लाजा के एम्बुलेंस से खानपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां उनका उपचार जारी है ।