जमुई: जिले के सभी प्रखंडों में सिलाई प्रशिक्षण-सह-वस्त्र उत्पादन केंद्र का शुभारंभ, जीविका दीदी सिलाई में होंगी हुनरमंद
Jamui, Jamui | Aug 13, 2025 जमुई जिले के सभी प्रखंड में बुधवार की शाम 4:00 बजे तक जीविका दीदियों को सिलाई कार्य में निपुण बनाने के लिए सात दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत कर दी गई है। सभी प्रखंडों के नोडल संकुल स्तरीय संघ में सिलाई प्रशिक्षण-सह-वस्त्र उत्पादन केंद्र का शुभारम्भ संकुल संघ की लीडर दीदियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया है।