जमुई: जमुई में विकास कार्यों की शुरुआत: शाहपुर में 53 लाख का खेल मैदान, 62 लाख की बेला पोखर समेत कई योजनाओं का होगा शिलान्यास
Jamui, Jamui | Aug 13, 2025 बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार गुरुवार को जमुई में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शाहपुर में दोपहर 2 बजे होने वाले कार्यक्रम में 53 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 62 लाख रुपए की लागत से बेला पोखर का निर्माण होगा। नारडीह गांव में 60 लाख रुपए की लागत से तालाब का निर्माण कार्य भी शुरू होगा।