लालगंज: भटवारी में सड़क पर आया करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने उसे ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ा
हलिया के भटवारी गांव में बाशु मौर्य के होटल के पास शनिवार देर रात करीब 9:00बजे अदवा नदी से निकलकर एक 8 फीट लंबा मगरमच्छ घर के पास सड़क पर आ गया। घर के बाहर सड़क पर टार्च की रोशनी में मगरमच्छ दिखाई देने पर परिजनों में दहशत फैल गई। हल्ला गुल्ला सुन पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को ददरी बांध में छोड़ा।