फरीदाबाद: सेक्टर-59 स्थित निजी कंपनी में सफाई करते समय मशीन में फंसने से युवक की हुई मौत
परिजनों का कहना है कल मृतक मनोज अपने काम पर गया था जिसके बाद शाम को मशीन में फंसने के कारण उसकी मृत्यु हो गई उनका कहना है कि उनके पास रात 11 बजे फ़ोन गया कि युवक मशीन में फँसा है जिसके कारण इनको चोट आई है लेकिन जब तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। उनका कहना है कि मृतक बल्लभगढ़ के हरि विहार कॉलोनी का रहने वाला है।