हरिद्वार: बहादराबाद की गलियों में गटर का ढक्कन चुराते हुए चोर CCTV में हुआ कैद, पुलिस ने शुरू की जांच
बहादराबाद में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के पास गली में गटर का ढक्कन चुराते हुए एक चोर CCTV में कैद हुआ है। पिछले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्र में गटर के ढक्कन चोरी की चौथी घटना है। CCTV के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। CCTV में देखा जा सकता है कि चोरी से पहले चोर गली में घूम रहा है और मौका मिलते ही गटर का ढक्कन लेकर फरार हो जाता है।