हरिद्वार: मायापुर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने हिंसक हो रहे कांवड़ियों से शांतिपूर्वक यात्रा करने की अपील की
हरिद्वार में मामूली बात पर भड़की कांवड़ियों की टोली लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। पिछले तीन दिनों में कांवड़ियों ने कई जगह तोड़फोड़ की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि कांवड़ यात्रा शांत मन और कर्म से करनी चाहिए और कांवड़ियों का यह व्यवहार बिलकुल सही नहीं ठहराया जा सकता लिहाजा पुलिस को भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।