सागर नगर: प्रवेश उत्सव के संबंध में शिक्षा की बैठक पद्माकर सभागार में संपन्न, जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश
जिले में 1 अप्रैल से होने वाले प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे से पद्माकर सभागार में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विद्यालयों के प्राचार्य शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों का जिले में क्रियान्वयन करने के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक जवाब देही सौंप गई है।