सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में युवक पर दो अज्ञात लोगों ने कटर से हमला किया
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाली गल्ला मंडी के पास दो अज्ञात आरोपियों ने युवक से पहले मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर कटर मार दिए। कटर युवक की पीठ, हाथ और गाल पर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी