सागर नगर: 28 मार्च को सागर आएंगे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संविधान चौक का करेंगे लोकार्पण, तैयारी बैठक हुई
सागर के अंबेडकर वार्ड के धर्मश्री चौराहा पर संविधान चौक बनकर तैयार हो गया है। संविधान चौक का लोकार्पण नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 28 मार्च शुक्रवार को शाम 4:00 बजे करेंगे। इस आयोजन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में सागर विधायक शैलेंद्र जैन और जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने पदाधिकारी के साथ बुधवार को तैयारी बैठक की।