सागर नगर: गोपालगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते छात्र से मारपीट, मामला दर्ज
गोपालगंज थाना में आने वाले गर्ल्स डिग्री कालेज के - पास स्कूल से आखरी पेपर देकर लौट रहे एक 12वीं के - छात्र के साथ आरोपी ने मारपीट कर दी। इस घटना में छात्र के सिर में गंभीर चोट आई। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115, 118 (1), 351 (2) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।