फर्रुखाबाद: गांव बिजौरी निवासी युवक की हुई मौत, पत्नी ने मृतक पति के भाइयों पर मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मेरापुर के गांव बिजौरी निवासी 30 वर्षीय सिपाही राम पुत्र बालक राम को फर्रुखाबाद थाना कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बेहोशी हालत में सोमवार को भर्ती कराया गया। डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने युवक सिपाही राम को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी। पत्नी हत्या का आरोप लगाया है।