कोल: रेलवे पर लापरवाही के मामले में उपभोक्ता न्यायालय ने ₹20 लाख 25 हजार के मुआवजे का दिया आदेश, अधिवक्ता ने दायर किया था वाद
Koil, Aligarh | Apr 23, 2025 अलीगढ़ में उपभोक्ता न्यायालय ने रेलवे में लापरवाही के मामले में 20 लाख ₹25000 के मुआवजे का आदेश पारित किया है। यह वाद पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बेटे देवेश चंद गौतम के द्वारा दायर किया गया था। वादी के मुताबिक उनके पिता वाराणसी से वापस लौट रहे थे। रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारण वह गिर गए और उनके घुटने में चोट आयी थी।