पटियाली: गंजडुंडवारा के गनेशपुर प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया पोषण पखवाड़ा दिवस, संतुलित आहार के महत्व की दी गई जानकारी
गंजडुंडवारा ब्लॉक के गनेशपुर प्रा0 वि0 में सोमवार को पोषण पखवाड़ा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में गर्भवती व धात्री महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने महिलाओं को फल, दाल और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी, जिससे बच्चे स्वस्थ रहें। इस दौरान रेखा रानी राठौर, शाहिदा बेगम, शबनम, सुनीता, नीरज, ज्ञान देवी, वीरवती राठौर, राज बेटी मिश्रा मौजूद रहीं।