नरवल: महाराजपुर में परिजनों ने हंगामा कर निष्पक्ष जांच की मांग की, पुलिस पर युवक को डुबोकर मारने का लगाया आरोप
महाराजपुर के एमा गांव निवासी नीरज पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।पुलिस का कहना है कि नाले में डूब कर मौत हुई।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने डुबोकर मार दिया है।परिजनों ने हंगामा कर निष्पक्ष जांच की मांग की।डीसीपी पूर्वी ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया मामले की जांच एडीसीपी पूर्वी को दी गई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।