नरवल: महाराजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़के की मौत के प्रकरण में डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
महाराजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़के की मौत हो गई।डीसीपी पूर्वी ने शनिवार रात 11बजे बताया कि सोशल मीडिया पर यह सूचना प्रसारित हुई की पुलिस जुआ पकड़ने गई थी,इस दौरान लड़के की मौत हो गई।जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है।परिजनों को स्थिति से अवगत कराया गया है।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।