सरीला: चंडौत गांव की मुख्य सड़क जलभराव और कीचड़ से बनी मुसीबत, स्कूल जाने वाले बच्चों का निकलना हुआ मुश्किल
सरीला तहसील क्षेत्र के चंडौत गांव की मुख्य सड़क इन दिनों जलभराव और कीचड़ के कारण बदहाल हो गई है। बस स्टैंड के पास सड़क पर गंदा पानी जमा होने और कीचड़ फैलने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।